फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discuss on the development of the town at the board meeting

बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास पर चर्चा

Tue, 05 Jun 2018 01:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 05 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Discuss on the development of the town at the board meeting
बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार/सिसवां (महराजगंज)। सोमवार को नगर पंचायत सिसवां बोर्ड की बैठक कार्यालय सभागार में हुई। इसमें कस्बे में विकास कार्य कराने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने आवास के लिए प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली गई रकम के गोलमाल के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


 बैठक में सिसवां कस्बे से महाराजगंज जिला मुख्यालय के साथ ही कुशीनगर एवं सिद्धार्थनगर जनपदों  के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध कराए जाने, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मांगलिक कार्यों आदि  के लिए मुसाफिरखाना का िनर्माण किए जाने, प्रेम चित्र मंदिर रोड वार्ड नंबर 10 में  प्राथमिक विद्यालय खोले जाने, जायसवाल नगर एवं सम्राट नगर के नौ पोलों पर एलईडी लाइट लगाए जाने आदि के संबंध में चर्चा हुई।  नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी जायसवाल ने सदन को बताया कि आवास प्रमाण पत्र के नाम वसूली के मामले की जांच कर कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति जगदीश प्रसाद जायसवाल, सभासद शांति देवी, राजन विश्वकर्मा, नंदन सिंह, मेहरूद्दीन, धर्मवीर सोनी, धर्मेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed