{"_id":"6478ef4bd5a5d4f9060ccfd7","slug":"disconnecting-the-power-connection-maharajganj-news-c-7-1-190056-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली कनेक्शन काटने से सूचना देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली कनेक्शन काटने से सूचना देने की मांग
Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां के नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बिजली काटने से पहले एक बार रिमाइंडर जरूर दिया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को प्रताड़ित न किया जाए। रेलवे माल गोदाम से निकलने वाली गाड़ियों को 10 बजे रात्रि के बाद ही निकाला जाय। क्योंकि दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और दुर्घटना होने के कारण कई व्यापारिक प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंच चुका है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीमा पर एसएसबी की ओर से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है । 25000 से ऊपर कोई भी व्यक्ति अगर कैश लेकर आ रहा है तो उसे पकड़कर कस्टम को सौंप दिया जाता है।
व्यापारियों ने कहा कि सोनौली व नौतनवां के दुकानदार नेपाल में उधारी की वसूली करने जाते हैं। वहां से लौटने पर व्यापारियों की बाइक और रुपये को एसएसबी के जवान पकड़ लेते हैं। इस मौके पर गौतम जोशी, अमरिंदर सिंह, रिंकू जयसवाल, बंटी, संतोष लोहिया, राकेश वर्मा, राजेश कुमार, रवि मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।