फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disabled people face after getting equipment

300 से अधिक दिव्यांगों में वितरित हुआ सहायक उपकरण

Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Disabled people face after getting equipment
विकास भवन परिसर में दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण करते सांसद पंकज चौधरी और अन्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में चिह्नित दिव्यांगजनों को राहत देने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शनिवार को विकास भवन परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे जिले के 300 से अधिक दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सहायक उपकरण वितरित किया। उपकरण मिलने के उपरांत उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहायक उपकरण के मिलने से दिव्यांगजनों की मुश्किलें काफी कम होंगी। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि दिव्यांगता प्रकृति की देन है। हमें दिव्यांगता के शिकार लोगों के हितों में कार्य करना चाहिए। विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि दिव्यांगों को सहयोग देकर उनकी विशिष्टता को बाहर लाया जा सकता है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि दिव्यांगों व जरूरतमंदों की मदद करना हमारा दायित्व है। सभी को इसमें रुचि लेनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि दिव्यांगों को सामाजिक सहयोग की आवश्यकता होती है, इन्हें हर प्रकार से सहयोग देना आवश्यक है। संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जबकि आभार ज्ञापन दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, महेंद्रा नंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
कार्यक्रम में मौजूद कास्मोपोलिटन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना आदि प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
पांच दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भी लगाया गया
दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में आए तैयब, तबारक, अखिलेश कुमार, सदानंद व अरुणा देवी को कृत्रिम अंग भी लगाया गया। कृत्रिम अंग लगाकर दिव्यांगों की मुश्किलों को कम करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही लगभग 200 से अधिक लोगों में ट्राई साइकिल, 20 को व्हीलचेयर, 65 को लेप्रोसी किट, 20 को एमआर किट, 15 को स्मार्ट केन, 30 को हियरिंग एड तथा 20 को बैशाखी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed