फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disabled people are not interested in marriage promotion scheme

Maharajganj News: शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना में दिव्यांगों की रुचि नहीं

Mon, 24 Jul 2023 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Disabled people are not interested in marriage promotion scheme
- मानकों में ढ़ील के बाद भी आवेदन में रुचि नहीं ले रहे दिव्यांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित होने वाले शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए दिव्यांगों में रुचि नहीं है। इस बार भी विभाग को 17 का लक्ष्य प्रदान किया गया है, लेकिन अब तक महज चार आवेदन आए हैं। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार मानकों में ढील भी दी गई है, बावजूद इसके दिव्यांगों का उत्साह आवेदन के लिए बढ़ नहीं सका है।
दिव्यांगों की शादी के लिए विभाग की ओर से योजना चलाई जाती है। इसमें पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति मेें 35 हजार, पुरुष के दिव्यांग होने की स्थिति में 15 हजार एवं महिला के दिव्यांग होने की स्थिति में 20 हजार रुपये देने की व्यवस्था है। पिछली बार दिव्यांगों को अन्य प्रमाणपत्रों के साथ उप निबंधक की ओर से जारी किए गए प्रमाणपत्र को लगाने का मानक था, जिसे बनवाने के लिए दिव्यांगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उनकी परेशानी को देख इस बार विभाग ने इसे समाप्त कर दिया है, ऐसे में इच्छुक दिव्यांग अब सुविधाजनक तरीके से योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक महज चार ने किया है आवेदन
योजना के लक्ष्य 17 की तुलना में अब तक महज चार दिव्यांगों ने लाभ के लिए आवेदन किया है। अभी भी 13 दिव्यांगों को आवेदन करना है। ऐसे में इच्छुक दिव्यांग आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
------------------------------------
शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना में अधिक से अधिक दिव्यांगों को लाभान्वित किए जाने की योजना है। दिव्यांग आवेदन कर उसका लाभ उठाएं।
शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed