फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DISA Meeting Organised

छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति विशेष सतर्कता दिखाएं अधिकारी

Sun, 22 Aug 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
DISA  Meeting Organised
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। छोटी-छोटी समस्याएं सरकार की छवि को खराब करती हैं। अधिकारी ऐसी समस्याओं को लेकर विशेष सतर्कता दिखाएं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का कार्य करें। विकास कार्यों को भी मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी अगली बैठक से पूर्व करा लिया जाए।
यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समस्याओं को स्वत: रुचि लेते हुए दूूर कराएं। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, प्रेमसागर पटेल व जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों और समस्याओं को रखा। जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के कार्यों का प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत स्तर से मंगाकर कार्य कराने की बात रखी जिस पर डीएम ने सभी बीडीओ को इस संदर्भ में आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त विभिन्न सड़कों की मांग के उठाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इंटरलॉकिंग सड़क में ईंटों को मानक के मुताबिक लगाए जाने की बात कही गई। ऐसा न किए जाने पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

42 विंदु पर आयोजित इस बैठक में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का तीव्र गति से निस्तारण होगा। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास को लेकर विधायकों के निशाने पर रहे परियोजना निदेशक
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में अनियमितता को लेकर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजकरन पाल फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह व सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल के निशाने पर रहे। दोनों विधायकों ने आवास के लाभार्थियों की ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराने को कहा जिस पर डीएम व सीडीओ ने आवास के लाभार्थियों का ब्लॉकवार विवरण जनप्रतिनिधियों को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शिविर आयोजित कर पेंशन स्वीकृत करें जिम्मेदार
पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में डीएम ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे त्वरित रुप से पात्रों को शिविर लगाकर लाभ दिलाएं। काशीराम आवास में खाली पड़े आवासों को पात्र लोगों को आवंटित किया जाए। महुलानी के कोटेदार के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का हुआ स्वागत
दिशा की बैठक में प्रतिभाग करने आए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, प्रेमसागर पटेल व जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल तथा जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

फोटो
केंद्रीय मंत्री ने किया आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला अस्पताल में लगाए गए आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी को देखते हुए 150 बेड पूर्णत: आक्सीजनयुक्त हो गए हैं। इससे भविष्य में ऑक्सीजन की समस्या नहीं होने पाएगी। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि प्रशासन इस बात को लेकर आश्वस्त है कि भविष्य में आक्सीजन एवं बेड को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होने पाएगी। इस दौरान सभी विधायक, सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed