फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dirty water from Nepal's factories flowing in Jharhi river

Maharajganj News: झरही नदी में बह रहा नेपाल के फैक्ट्रियों का गंदा पानी

Tue, 21 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from Nepal's factories flowing in Jharhi river
ठूठीबारी। भारत सरकार की ओर से नदियों के पानी को स्वच्छ रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाएं चलाकर गंगा को निर्मल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला स्थित कल कारखानों शराब की फैक्टरियों का गंदा बदबूदार पानी झरही नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे भारतीय क्षेत्र में स्थित मधवलिया रेंज के जंगली पशु-पक्षियों के जीवन पर संकट के बादल मंडराने लगा है। वहीं क्षेत्र के लोगों को संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क के नेपाल नवलपरासी से होकर बहने वाली झरही उर्फ प्यास नदी भारतीय सीमा क्षेत्र के ठूठीबारी स्थित कोतवाली के सटे पश्चिम होकर राजाबारी, भरगाही, लक्ष्मीपुर, डगरुपुर, नवडिहवां, खैरहवांजंगल, दोमुहाने, मल्लाहटोली, लोहार टोला, बकुलडीहा, सुकरहर, सिहाभार आदि दर्जनों गांव से होते हुए सोहगीबरवां वन्य जीव के मधवलियां रेंज में झरही नदी का पानी बहता है। इससे नदी के आसपास गांव के पशु पालकों के पशु एवं जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाते हैं, लेकिन कई सालों से इस नदी में नवलपरासी जिले में स्थित शराब की फैक्ट्री के गंदे पानी को बहाया जा रहा है। इससे गंदे बदबूदार पानी से भारतीय क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निचलौल उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया की जल्द ही नेपाल के अधिकारियों से वार्ता कर झरही नदी में शराब के गंदे बदबूदार पानी को नदी में बहने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed