फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Directorate sent report, picture of reservation will be clear

Maharajganj News: निदेशालय भेजी रिपोर्ट, साफ होगी आरक्षण की तस्वीर

Tue, 30 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Directorate sent report, picture of reservation will be clear
महराजगंज। 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दावेदार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। पंचायतीराज निदेशालय को वार्डों व सदस्यों की सूची भेज दी गई है। जिले में छह फरवरी तक मतदाता सूची का काम पूरा हो जाएगा। इन दिनों सूची की खामियों को सुधारने के लिए मतदाता अपने दावे व आपत्तियां दर्ज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक ने पिछले दिनों प्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी व डीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की समाप्ति का ब्योरा तलब किया था। अब निदेशालय स्तर से वार्डों व पदों की सूची तलब की गई है। डीपीआरओ कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक जनपद के पुराने परिसीमन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब निदेशालय के निर्देशानुसार अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी होनी है।
विज्ञापन

जनपद में 882 ग्राम पंचायत में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। अभी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होनी शेष है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभी पंचायतों में चुनावी हलचल धीमी है। फिर भी दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों के मुताबिक आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद सक्रियता तेज होगी। अभी किस सीट पर आरक्षण की क्या स्थिति होगी इसे लेकर संशय है क्योंकि पिछली बार जो सीट आरक्षित थी इस बार वह बदल सकता है। ऐसे में दावेदार पूरी तरह खुलकर अभी मैदान में खम नहीं ठोंक रहे।

आपत्ति का आज अंतिम अवसर- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के बाद 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों के लिए समय तय है। इस सीमा तक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी होने वाले मतदाता भी नाम बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed