फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Directed the Deputy Director of Agriculture to issue clarification

Maharajganj News: उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया

Sun, 15 Feb 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Directed the Deputy Director of Agriculture to issue clarification
पीएम कुसुम योजना में प्रगति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त की
जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीएम कुसुम योजना में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। पर्यटन परियोजनाओं के संदर्भ में उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था से समन्वय करते हुए परियोजना की पूर्णता तिथि में परिवर्तन करा लें। परियोजना में विलंब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण को भी भवन निर्माण की प्रगति को तेज करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई कर प्रगति सुधारने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर योजना के संदर्भ में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के लक्ष्य को इस माह प्राप्त करें। इस संदर्भ में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप सूर्यघर लगवाना सुनिश्चित करें। दुग्ध और मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों और उनमें सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने सीएमओ को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed