{"_id":"65b975d827f9aefe110bcca4","slug":"dilapidated-wire-and-pole-become-a-problem-problem-of-fault-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114731-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्जर तार और खंभा बना मुसीबत, बढ़ी फाल्ट की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्जर तार और खंभा बना मुसीबत, बढ़ी फाल्ट की समस्या
Wed, 31 Jan 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शहर से लेकर गांवों तक ट्रिपिंग,फाल्ट और मरम्मत के नाम पर बिजली कटती रहती है। जिसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन क्षेत्र में होने वाले फाल्ट से उपभोक्ता उब चुके हैं। वही विभागीय कर्मियों की ओर से फाल्ट को ठीक करने वक्त लगने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने 9.50 करोड़ की कार्य योजना तैयार की है।
निचलौल क्षेत्र के सिरौली रहने वाले केशव कनौजिया, बिन्द्रेश दुबे कहा कि शासन की ओर से ग्रामीणों इलाकों में 18 घंटें निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है। उसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार अमल नहीं कर रहे हैं। इनका आरोप है कि जिम्मदार ट्रिपिंग और फाल्ट ठीक करने के नाम पर उन्हें महज 10 से 12 घंटें बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। वही निचलौल शहर के रहने वाले उपभोक्ता बिन्देश कुशवाहा कहा कि ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए जर्जर पोल और तारों को बदलना ही एकमात्र रास्ता है। न कि सिर्फ मरम्मत करके छोड़ना। जिससे आये दिन समस्या जस के तस बनी रहती है। इनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते शहर में महज 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है। कस्बे में जगह जगह जर्जर तार व पोल समस्या को बढ़ाते हैं।
कटहरी गांव निवासी सद्दाम खान ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल एवं तार होने के चलते अक्सर टूटते रहते हैं। जिससे आए दिन फाल्ट होती रहती है। फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उपभोक्ता बेहाल नजर आ रहे हैं। साथ ही लोगों को आशंका सता रही है कि पुराने हो चुके जर्जर तार और पोल भविष्य में किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। यहीं हाल सदर, आनंदनगर, नौतनवा क्षेत्र में है।
विज्ञापन
यहां होता है ज्यादा फॉल्ट
सिसवा विद्युत उपकेंद्र सिसवा के नार्थ फीडर से जुड़े सबया, भोतियाही, रमगढ़वा, दुर्गवलिया, खपरदिक्का, पैकौली,कटहरी कला,कटहरी खुर्द, कमता, गौरा निपनिया, रमपुरवा, पकड़ी भारतखडं, कैमा, कैमी, सोहट,जहदा, चरगहा, बिसोखोर, निचलौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के घोड़हवा वार्ड, मिया वार्ड,महाशय वार्ड,ग्रामीण क्षेत्र के वसूली फीडर जबकि महराजगंज शहर के आजाद नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर ,लोहिया नगर जगहों पर फॉल्ट होता है।
कार्य योजना तैयार हो चुकी है। जल्दी ही समस्या से निपटने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। सदर, आनंदनगर, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में जर्जर तार व पोल बदले जाएंगे।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता