फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Digital libraries will be set up in 101 secretariats.

Maharajganj News: 101 सचिवालय में बनाई जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be set up in 101 secretariats.
डिजिटल हुए गांव, युवा कर सकेंगे ऑनलाइन तैयारी
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक से एक लाइब्रेरी में युवा कर सकेंगे ऑनलाइन तैयारी
महराजगंज। शहरों की तरह अब जनपद के गांव भी हाईटेक हो गए हैं। सभी ग्राम सचिवालय में सीएससी की सहूलियत ग्रामीणों को उपलब्ध है। साथ ही जनपद के 101 ग्राम सचिवालय ऐसे हैं जहां चार-चार लाख रुपये के खर्च से डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी। अब इनमें से हर ब्लॉक की एक लाइब्रेरी ऐसी विकसित की जाएगी। जहां से गांव के युवा सिविल, मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। डीपीआरओ की तरफ से इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय कामन सर्विस सेंटर की सुविधा दे रहे हैं। यहां तैनात पंचायत सहायक खसरा, खतौनी से लेकर विभिन्न योजनाओं के पात्रों का आवेदन डिजिटल पेमेंट लेकर कराने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा वित्तीय सत्र 2025-26 में इन सचिवालय में से 101 में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई। अब इनमें से प्रत्येक ब्लॉक से एक- एक लाइब्रेरी में ग्रामीण प्रतिभाओं को मुफ्त ऑनलाइन सिविल, मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सहूलियत मिलेगी। नए वित्तीय सत्र से शुरू हो रहे इस उपक्रम से अब युवाओं को बड़े शहरों में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से राहत मिलेगी। युवा अपने गांव घर रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए अभ्युदय कोचिंग सुविधा थी लेकिन यह जनपद स्तर पर ही संचालित की जाती है। पंचायतीराज विभाग के इस प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉक से जिस डिजिटल लाइब्रेरी में ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी की सहूलियत उपलब्ध होगी वहां बड़ी एलईडी स्क्रीन व अन्य आईटी उपकरण के साथ आप्टिकल फाइवर हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा भी मिलेगी। 30 मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक को एक-एक सचिवालय चिह्नति कर डीपीआरओ कार्यालय को रिपोर्ट देनी होगी। जिसके बाद वहां का सेंटर आईडी पासवर्ड की मदद से समाज कल्याण के ऑनलाइन प्लेटफार्म के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया, मिडमैजिक, ब्रेन स्कैप जैसे आनलाइन प्लेटफार्म से जोड़कर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डिजिटल व सशक्त भारत के तहत युवाओं को बराबरी का अवसर देने व गांव घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहूलियत के लिए यह प्रावधान प्रभावी किया जाएगा। सभी विकास खंडों से रिपोर्ट मांगी गई है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed