फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Digging of foundation started for auditorium construction

Maharajganj News: ऑडिटोरियम निर्माण के लिए नींव की खोदाई शुरू

Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Digging of foundation started for auditorium construction
महराजगंज। मुख्यालय पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए नींव की खुदाई शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर ने नींव की खुदाई के लिए चूना गिरवाया है। अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की कुल लागत 15.22 करोड़ है। प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ की राशि मिली है।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। ऑडिटोरियम का क्षेत्रफल भूमितल पर 1950 वर्ग मीटर होगा। इसमें मुख्य मंच, मुख्य हाल और कुल 480 कुर्सियां लगाई जाएंगी। आधुनिक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि, प्रथम तल पर 380 वर्ग मीटर में वीआईपी सूट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जनपद के विकास में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी होगा। ऑडिटोरियम में सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed