फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dig meeting in mahrajgang

बीट पुलिस अधिकारी गंभीरता से कार्य करें-डीआईजी

Wed, 12 Oct 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
dig meeting in mahrajgang
धनेवा-धनेई स्थित पुलिस लाईन परिसर में बुधवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते डीआईजी जे. रविन्द्? - फोटो : MAHARAJGANJ
बीट पुलिस अधिकारी गंभीरता से कार्य करें-डीआईजी
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बीपीओ उपेन्द्र कुमार को जोन स्तर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुलिस उप महानिरीक्षक जे. रविन्द्र गौड़ ने बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में (बीपीओ) बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। आपरेशन तलाश के प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही बीट पुलिस अधिकारियों को सी प्लान की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सर्वश्रेष्ठ बीपीओ उपेन्द्र कुमार को जोन स्तर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक जे. रविन्द्र गौड़ ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने व शासन के उद्देश्यों को आम नागरिक तक पहुंचाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। बीट पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बीट पुलिस अधिकारियों को अपराधी सत्यापन, एचएस चेकिंग तथा बीट की समस्त गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अपहरण व गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तेज करें। पुलिस में नए प्रयोगों तथा नई तकनीकों पर बीपीओ व थाना प्रभारियों से सुझाव मांगा। बेहतर सुझाव पर विचार कर प्रयोग में लाने की बात कही। सी प्लान की महत्ता के बारे में बताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सी प्लान में जोड़ने की बात कही। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चले अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उप महानिरीक्षक ने इस अभियान को अनूठा बताते हुए जारी रखने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed