फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulty in getting tickets, push to sit

टिकट लेने में कड़ी मशक्कत, बैठने के लिए धक्का-मुक्की

Wed, 01 Jun 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting tickets, push to sit
बस स्टेशन पर बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
टिकट लेने में कड़ी मशक्कत, बैठने के लिए धक्का-मुक्की
विज्ञापन

महराजगंज डिपो में परिचालकों की कमी से बढ़ीं यात्रियों की दुश्वारियां, काउंटर लगाकर टिकट बुकिंग से संचालित हो रही व्यवस्था
महराजगंज। चालक एवं परिचालक की कमी से यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, बस स्टेशन पर ही काउंटर लगाकर टिकट बुकिंग की जा रही है, ऐसे में पहले कड़ी मशक्कत से टिकट मिलता है, इसके बाद बस में सवार होने के लिए यात्रियों को धक्का मुक्की करनी पड़ती है। ऐसे में महराजगंज डिपो की आमदनी बढ़ने के साथ ही यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
महराजगंज कुल 52 बस में संचालित है इसमें 5 अनुबंधित बसें हैं। इन दिनों 114 चालक में 87 और 114 परिचालक में 73 की तैनाती है। स्थानीय स्तर पर व्यवस्था संचालित करने की कोशिश की गई, लेकिन इस व्यवस्था से यात्रियों को मुश्किल हो रही है। पहले तो महराजगंज से गोरखपुर के बीच में अगर किसी को जाना है तो उसको परिचालक वाले बस का इंतजार करना पड़ता है, अन्यथा प्राइवेट बसों से जाना पड़ता है। बस स्टेशन परिसर में टिकट लेने के लिए लंबी कतार में लोग खड़े होते हैं। तेज धूप में कतार में खड़े होकर टिकट लेने पर यात्रियों को मुश्किल होती है। बुधवार को कतार में खड़े होकर यात्रियों ने टिकट ली, इसके बाद बस में सवार होने के लिए उनको धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीधी बस सेवा होने पर प्रमुख समस्याएं
बीच के चौराहे एवं कस्बे तक पहुंचने के लिए बस का करना पड़ता है इंतजार
टिकट काउंटर एक होने से लगती है भीड़
बस में बैठने पर होती परेशानी
महराजगंज डिपो को फायदा
-एक बस से करीब दस हजार का फायदा
- पूरी सीट पर भर जाते यात्री
-रास्ते में रूकने का झंझट नहीं
-डिपो में नहीं खड़ी होती बसें
चालक एवं परिचालकों की कमी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। काउंटर बुकिंग में भीड़ हो जाती है, तो इससे निपटने के लिए एक और काउंटर बढ़ा दिया जाएगा। प्रयास यही है कि यात्रियों को परेशानी न हो, बसों को समय से प्रमुख रूटों पर भेजा जा रहा है। -महेंद्र पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed