फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diesel-petrol crisis deepens, long queues at pumps

Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Diesel-petrol crisis deepens, long queues at pumps
मिठौरा ​स्थित मदनपुरा पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़। 
कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाद भी खाली लौट रहे लोग, कई पंप हुए ड्राई
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट गहरा गया है। रसोई गैस के बाद अब डीजल-पेट्रोल के लिए भी लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। जहां भी तेल मिल रहा है, वहीं भीड़ जुट जा रही है। कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाद भी लोग खाली हाथ लौट रहे हैं।
नौतनवा में शनिवार शाम से ही ज्यादातर पंप ड्राई हैं। डीजल-पेट्रोल खत्म होने से कर्मचारियों ने छुट्टी ले ली। रविवार को पूरे दिन पंपों पर सन्नाटा रहा। तेल आने की सूचना मिलते ही शाम तक फिर लंबी कतारें लग गईं और पंप दोबारा सूख गए। पंप संचालकों का कहना है कि कंपनी के नए नियम से खपत के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल रही।
विज्ञापन

सबसे खराब हालत चौक स्थित एचपी पंप पर दिखी। डीजल के लिए किसान गैलन लेकर धूप में खड़े रहे। बाइक और चारपहिया वाहनों की 200 मीटर लंबी लाइन लगी रही। लोग घंटों इंतजार के बाद भी तेल नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारपुर के पंप भी सूखे पड़े हैं। किसान बाबूराम यादव, रामनेवारे गुप्ता और नूर आलम ने बताया कि समय से डीजल नहीं मिला तो धान की नर्सरी नहीं पड़ पाएगी। इससे पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। लोग घर से निकलने से पहले ही पंपों पर तेल की उपलब्धता पूछ रहे हैं।




कोट
समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। लोगों से अपील है कि जरूरत के हिसाब से ही तेल खरीदें।
नवीन प्रसाद, एसडीएम
--------------
जिले में पर्याप्त तेल है। डीजल-पेट्रोल का रोजाना वितरण हो रहा है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरत के अनुसार ही तेल का प्रयोग करें।
एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी


रात में पेट्रोल पंप पर गैलनों में भरा जा रहा डीजल-पेट्रोल

बृजमनगंज। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति 40-40 लीटर के गैलनों में पेट्रोल भरता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में आक्रोश है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया जाटव, जितेंद्र कुमार और प्रिंस जाटव ने आरोप लगाया कि पंप दिन में आम जनता को केवल 3 से 4 घंटे ही तेल वितरित करता है। इसके बाद तेल नहीं है कहकर लोगों को वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बृजमनगंज में 5 किलोमीटर के दायरे में एकमात्र पेट्रोल पंप है। यह लगभग 25,000 से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed