फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diarrhea, vomiting and skin diseases increased in the rain

Maharajganj News: बारिश में डायरिया, उल्टी-दस्त और त्वचा रोगी बढ़े

Wed, 05 Jul 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea, vomiting and skin diseases increased in the rain
छह उल्टी दस्त व 10 बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1000 से अधिक मरीज
संवद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बारिश के मौसम में सेहत प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों डायरिया उल्टी-दस्त और त्वचा रोगी बढ़ गए हैं। त्वचा रोगियों में ज्यादा शिकायत दाद, खाज और खुजली की है। वहीं, काफी संख्या में मरीज पेट दर्ज के अलावा सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में खान-पान के साथ त्वचा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में इस माह की सबसे अधिक ओपीडी हुई। जिला अस्पताल में ओपीडी 1000 के पार पहुंच गई। 21 मरीज भर्ती हुए, इनमें छह उल्टी दस्त व 10 बुखार के मरीज शामिल हैं। पांच मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। डाक्टरों ने अस्पताल में पहुंचे मरीजों को मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। फंगल इंफेक्शन से राहत के लिए दवाइयां भी दीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि बरसात के मौसम में तापमान में नमी अधिक होती है। जिसके कारण स्किन भी प्रभावित होती है। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने से पर्यावरण में बैक्टीरिया व कीटाणुओं की भी अधिकता होती है, जिसके कारण दाद, खाज और खुजली जैसी बीमारी हो जाती है। कई बार ये परेशानियां गंभीर भी हो सकती हैं। ऐसे में इनका तुरंत उपचार होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
खुजली दूर करने के लिए यह करें उपाय
आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य गौथम मोहनन ने कहा कि इस मौसम में काफी ज्यादा बचाव की आवश्यकता होती है। खान पान के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक एंटी ऑक्सीडेंट है। यह स्किन में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। टमाटर के रस में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को दाद वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी। इसके अलावा बर्फ के टुकड़े से सेक करें। इससे खुजली और दर्द में कमी आएगी। गेंदे के फूल दाद, खाज, खुजली की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें एंटी फंगल और एंटी एलर्जी गुण होते हैं जो दाद, खाज और खुजली जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने की शक्ति रखते हैं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed