फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diarrhea and fever patients increased

Maharajganj News: डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े

Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea and fever patients increased
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ.रंजन मिश्रा।संवाद
ओपीडी में एक डॉक्टर के पास 15 से 20 मरीज करा रहे उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी, जांच व दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दे रही है। सबसे अधिक भीड़ डॉक्टर कक्ष में हो रही है।
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास प्रतिदिन 15 से 20 मरीज डायरिया, बुखार सहित अन्य बीमारियों के आ रहे हैं। इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। कभी तेज बारिश तो कभी गर्मी व उमस हो रही है। बारिश के बाद भी गर्मी बनी रहने से मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। सिर व बदन दर्द, खांसी, सर्दी, बुखार, उल्टी-दस्त सहित पेट दर्द के मरीजों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों को दिखाने पहुंचे राजेश ने बताया कि दो वर्ष के आयुष के पेट में दर्द हुआ तो करीब के डॉक्टर को दिखाया, लेकिन लाभ नहीं मिला। बच्चे की सेहत बिगड़ने लगी, तो जिला अस्पताल लेकर चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण डायरिया, बुखार, निमोनिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल इलाज जरूरी है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मौसम के बदलाव के समय होने वाली बीमारियों के मरीज जिला अस्पताल में बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। गर्मी में खूब पानी पीएं, उचित भोजन लें, तले-भूने पदार्थ से परहेज करें। किसी प्रकार की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
...
ओपीडी का हाल
सोमवार को कुल 922 मरीज
मंगलवार को 762 मरीज
बुधवार को 550 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed