{"_id":"5c2e5bdcbdec22570156b609","slug":"dharna-will-continue-till-the-demands-are-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
Fri, 04 Jan 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां (महराजगंज)। नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह के स्थानांतरण के लिए अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तहसील परिसर में जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। नागेन्द्र ने नायब तहसीलदार पर मनमाना तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया।
उधर, धरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर उप जिलाधिकारी नौतनवां मदन कुमार तथा तहसीलदार नरेश चंद्र ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसके समाधान की कोशिश करने का आश्वासन दिया। हालांकि नागेंद्र ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। धरनास्थल पर अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, मुकेश तिवारी, अशोक तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, राम सेवक सिंह, मनोज सिंह, योगेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक कुमार, जमील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।