फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dharna

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 09 Mar 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dharna
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताकर दोनों गुटों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं का एक गुट तीन दिवसीय धरने पर है। वहीं दूसरे गुट ने एक दिवसीय धरना दिया। इस संबंध में 12 सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया गया।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले की कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय धरना शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी को दर्जा दिया जाए। न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय प्रति माह दिया जाए। जिससे महंगाई के इस दौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। इस मौके पर जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल, माधवी वर्मा, उमा, काशी, पूनम, दिलीप सिंह, संगीता, मंशा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि संगठन की ओर से अपने अधिकार के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया। प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं के हितों का ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के आश्वासन के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ा। इस मौके पर जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, ज्ञानमति, सरोज जायसवाल, मीरा देवी, नाजमा, परवेज आलम, संगीता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed