{"_id":"602ac5348ebc3ee9763159cf","slug":"dharana-maharajganj-news-gkp3848966135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन बढ़ोतरी करने सहित चार सूत्री मांग को
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। ये लोग वेतन बढ़ोतरी समेत चार मांगे पूरी करने की मांग कर रहे थे।
अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि वेतन विसंगति निवारण कमेटी के संस्तुति कर वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। जिससे कर्मचारियों को वेतन से जुड़ी समस्याएं दूर हों। टेक्नीशियन कर्मचारियों के नान कामन कैलेंडर को समाप्त कर कॉमन कैलेंडर घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा तकनीकी वर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों मानने में शिथिलता बरती जा रही है। इससे तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों में रोष है। पूर्व से समझौते के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही है। बार-बार मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर मांगों को समय से पूरा न किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन सचिव अखिलानंद उपाध्याय, चंदन दुबे, देवेंद्र वर्मा, योगेश, मनीष, संतोष, जुबेर, दीपक, सुरेंद्र, राजेश, भोलेंद्र, अखिलेश, अरविंद, विजय, सुनील, पंकज आदि मौजूद रहे।