{"_id":"654d367cca378fc92d04d2c9","slug":"dhanteras-market-is-ready-money-will-rain-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9280-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : बाजार सजकर तैयार, आज बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : बाजार सजकर तैयार, आज बरसेगा धन
विज्ञापन
फोटो
बिजली के झालरों से जगमगा रहीं दुकानें सभी को कर रहीं हैं आकर्षित, गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए दुकानें सजीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनतेरस पर आज धन बरसेगा। बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं। धनतेरस के अवसर पर लगने वाली पूजन सामग्री से लेकर झाड़ू तक की दुकानें सजीं नजर आने लगीं हैं। सोना, चांदी से लेकर बर्तन और गणेश और लक्ष्मी के प्रतिमा की बिक्री के लिए दुकानें सज गई है। शुक्रवार को लोग अपनी जरूरत के अनुसार शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे।
बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों को सजाने का सिलसिला चला। सोने-चांदी की दुकानों को फूल मालाओं से सजाया गया है। धनतेरस की तैयारी को लेकर रात भर दुकानों को सजाने का सिलसिला चला। शुक्रवार को धनतेरस है। बाजार में धूम है। दुकानदारों में भी काफी उत्साह है। बर्तन व्यवसायी नंदकिशोर ने बताया कि दीपावली व धनतेरस पर कारोबार अच्छा होता है। अभी से ही ग्राहक दुकानों पर आना शुरू हो गए हैं।
धनतेरस पर ही अधिकतर ग्राहक बर्तन की खरीदारी करते हैं। नए-नए डिजाइन वाले बर्तन जिसमें कांसे, पीतल, स्टील आदि के फैंसी आइटम रखी हैं। शहर के सराफा कारोबारी अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि सोने चांदी की दुकानों पर धनतेरस के लिए रेडीमेड गहने सजा दिए गए हैं। महिलाओं की पसंद और मांग को देखते हुए हर तरह के गहने उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इस बार चेन, अंगूठी, लॉकेट, पायल आदि नए-नए डिजाइन के साथ उपलब्ध हैं। दीपावली और धनतेरस को देखते दुकानदारों ने नए और आकर्षक जेवर सजा दिए गए हैं। शहर के अलावा कस्बे में दुकानें सज गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनतेरस से एक दिन पहले भी लोगों ने खूब खरीदारी की
-- धनतेरस से एक दिन पहले भी लोगों ने खूब खरीदारी की। विभिन्न प्रतिष्ठानों में किसी ने गाड़ी खरीदी तो किसी ने बुकिंग कराई। नमन मोटर के प्रबंधक वरुण त्रिपाठी ने बताया कि कई ग्राहकों ने बृहस्पतिवार को ही खरीदारी की है। कुछ ने बुकिंग कराई है। वंदना टीवीएस के मालिक लोकेश पांडेय ने बताया कि धनतरेस में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
धनतेरस के लिए विशेष तैयारी की गई है। आकर्षक डिजाइन के जेवर उपलब्ध हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
सतीश सोनी, सर्राफा कारोबारी
-- -- -- -- -- -- --
जेब और जरूरत के हिसाब से लोगों ने बर्तनों की खरीददारी की है। धनतेरस को देखते हुए ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट दी जाएगी। तांबे व पीतल के बर्तनों की मांग ज्यादा है।
दिवाकर, बर्तन कारोबारी
-- -- -- -- -- -- --
बीते वर्ष की तुलना में इस बार बाइक की बुकिंग ज्यादा हो रही है। अब तक 30 के करीब बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस में लगभग 100 बाइक की बिक्री की उम्मीद है।
राकेश कुमार गुप्ता, एमडी आरके मोटर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फ्रिज, टीवी, ओवन, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा आदि इलेक्ट्रानिक उत्पादों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। दुकान पर रेट की पूछताछ करने वालों की संख्या देखकर धनतेरस पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
सुमित कुमार वर्मा, इलेक्ट्रानिक कारोबारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -