{"_id":"60087c378ebc3e33de66c579","slug":"dfo-maharajganj-news-gkp381709299","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान होने पर वनकर्मियों की तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान होने पर वनकर्मियों की तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन

- डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वन क्षेत्रों में कहीं पर भी कटान की स्थिति सामने आई तो संबंधित वनकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी वनकर्मी नियमित रूप से गश्त करना सुनिश्चित करें। रात्रि गश्त का निरीक्षण भी किया जाएगा।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बुधवार की शाम कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्राय: वनकर्मियों के फोन पर संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, यह स्थिति अत्यंत निराशाजनक है। सुधार नहीं हुआ तो वनकर्मियों के वेतन को काटने की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए सभी वनकर्मियों से सुरक्षात्मक प्रबंध के साथ गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारियों व वन क्षेत्राधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे भी संबंधित उप प्रभाग व वन क्षेत्र में रात्रि गश्त व सक्रियता को जांचना सुनिश्चित करें। इस दौरान उत्तरी चौक के प्रभारी रेंजर मोहन सिंह, निचलौल के रेंजर दयाशंकर तिवारी, पकड़ी के रेंजर आरएस तिवारी, दक्षिणी चौक के रेंजर रवि कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।