{"_id":"66a7a7262d4dafa6a70f88f0","slug":"dfo-caught-one-with-illegal-wood-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-127875-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएफओ ने अवैध लकड़ी के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएफओ ने अवैध लकड़ी के साथ एक को पकड़ा
Mon, 29 Jul 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। अवैध लकड़ी कटान की सूचना पाकर पहुंचे डीएफओ विकास यादव ने फरेंदा रेंज का औचक निरीक्षण किया। कटान की हालत जानने के लिए वन क्षेत्रों का बाइक व नाव से भ्रमण किया। परगापुर ताल में स्टीमर से वनकर्मियों के साथ तलाशी अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर अवैध फर्नीचर की दुकान पर छापा मारा जहां पर अवैध लकड़ी व प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किया।
डीएफओ विकास यादव सोमवार को वन रेंज पहुंचे। रेंज का भ्रमण करते हुए पौधरोपण, तार बाण व वनों की कटान के बाइक से भ्रमण कर जानकारी ली। वन कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सूचना मिली कि क्षेत्र के परसा दयाराम में फर्नीचर की दुकान पर अवैध लकड़ी रखी गई है जहां पर टीम के साथ छापा मारा। छापा में साखू की लकड़ी, चिरान के लिए प्रयुक्त कटर मशीन, जनरेटर बरामद कर सभी साराग्री को वन रेंज लाया गया। संचालक भोला यादव के खिलाफ 26 फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, अनिल सिंह, वन दरोगा जितेंद्र कुमार, राजन सहानी मौजूद रहे। संवाद