फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devuthani Ekadashi today, auspicious works will begin

Maharajganj News: देवउठनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Sat, 01 Nov 2025 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi today, auspicious works will begin
महराजगंज। चार माह बाद एक बार फिर से मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे। स्वयं सिद्ध मुहूर्त पर शहर में करीब 200 से अधिक शादियां होंगी। इसके लिए शहर के होटल, बरातघर, बैंड, डीजे, कैटरिंग आदि की बुकिंग हो चुकी है। करोड़ों रुपये का कारोबार होने के अनुमान से कारोबारियों के चेहरे चमक रहे हैं।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी को लेकर बैंडबाजों व मैरिज पैलेस के भी मुंह मांगे भाव रहे। मैरिज पैलेस की बुकिंग 70 हजार रुपये से शुरू होकर दो लाख रुपये तक रही। बैंडबाजा भी 35 हजार से 50 हजार रुपये में बुक हुए हैं। बैंडबाजा के पेशे से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजे के कारण उनके व्यवसाय पर असर पड़ा है लेकिन इसके बाद भी इस बार देवउठनी एकादशी को लेकर शहर के सभी बैंडबाजे बुक हैं। इसी तरह शहर में 20 के करीब मैरिज हाउस भी देवउठनी एकादशी पर बुक हैं और उन्हें सजाने का कार्य चल रहा है। शहर में मैरिज पैलेस के अलावा भी अनेक स्थानों पर टेंट लगाकर विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कपड़ा विक्रेता विकास ने बताया कि सहालग की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में विभिन्न तरह की साड़ियों, लहंगे, लांचे, सूट आदि की मांग है। पूजन विधि: आर्यावर्त ज्योतिष केंद्र संस्थापक आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ और साफ वस्त्र धारण करें भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करते हुए व्रत का संकल्प करे शाम के समय पूजन स्थल पर रंगोली बनाकर विधि पूर्वक पूजन कर भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed