फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees took a dip in rivers on Mauni Amavasya

Maharajganj News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई डुबकी

Fri, 09 Feb 2024 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in rivers on Mauni Amavasya
महराजगंज। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद दान-पुण्य किया। त्रिमुहानी, बालाक्षत्र घाट, बैकुंठ धाम, नेपाल त्रिवेणी सहित कई घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर घुघली के बालाक्षत्र घाट, बैकुंठ धाम, त्रिमुहानी घाट, कोटवा, टेढवा आदि घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। परंपरा के अनुरूप स्नान-ध्यान व दान कर पुण्य के भागी बने। बालाक्षत्र घाट, बैकुंठ धाम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। मेले में पुलिस टीम लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं जागरूक किया जा रहा था। रोहिन नदी के चानकी घाट, अमहवा, टेढ़ी घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रामजानकी मंदिर के पुजारी मुराली दास की अगुवाई में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वहीं नेपाल के त्रिवेणी धाम में भारत के गोरखपुर, महराजगंज, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, निचलौल, सिसवां, सिंदुरियां, ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर खुर्द, रेगहियां, सितलापुर, झुलनीपुर, बहुआर, बैठवलियां, गेडहवां, निचलौल, ओडवलियां समेत पड़ोसी राज्य बिहार के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पंडित अखिलेश शास्त्री ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन कलयुग का आगमन हुआ था। कलयुग के प्रभाव से बचने के लिए गंगा में मौन रहकर स्नान करने से अधिक पुण्य एवं परिवार में शांति मिलती है। मकर राशि में मौनी अमावस्या का आगमन जब भी होता है तो सूर्य और चंद्रमा गोचर वश एक साथ होते हैं मान्यता के अनुसार संपूर्ण शक्ति से भरपूर दिन में मनु ऋषि के जन्म से अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झुलनीपुर सरहद पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर सरहद पर एसएसबी के साथ पुलिस टीम तैनात रही।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ठूठीबारी। मेला व्यवस्थान समिति एवं त्रिवेणी गांव पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र शाह ने बताया कि मेले में करीब 10 लाख श्रद्धालु आए हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए समिति के लोगों की टोली मेले में लगी हैं। जिला प्रहरी कार्यालय नवलपुर सूचना अधिकारी प्रहरी नायाब उपनिरीक्षक बेद बहादुर पौडेल ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल प्रहरी व सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात निगरानी कर रहे हैं।
नारायणी नदी में गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु त्रिवेणी धाम के उत्तर स्थित गहगजराज मंदिर के प्रांगण में बने शीश महल समेत नवनिर्मित मंदिर में स्थापित देव मूर्तियों का दर्शन किए।


धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर रूट मार्च किया
नौतनवा। मौनी अमावस्या स्नान तथा जुमे नमाज होने के कारण शुक्रवार को प्रशासन सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र तथा सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नौतनवा कस्बा में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर रूट मार्च किया। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को मौनी अमावस्या तथा जुमे की नमाज पड़ने के कारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थलों पर भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed