{"_id":"6624429f0c9a20916f0ebfb4","slug":"devotees-offered-56-dishes-to-laddu-gopal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-120524-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लड्डू गोपाल को भक्तों ने लगाया 56 व्यंजनों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लड्डू गोपाल को भक्तों ने लगाया 56 व्यंजनों का भोग
Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय श्री श्याम मंदिर में,श्याम मंडल, महिला मंडल व मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 48वें वार्षिक श्याम महोत्सव में भक्तों ने लड्डू गोपाल को सवामनी प्रसाद चढ़ाया। दोपहर 12 बजे श्याम प्रभु को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
दो दिवसीय वार्षिक श्याम महोत्सव मे चल रहे अखंड कीर्तन के बीच पूजा अर्चना के उपरांत श्याम प्रभु को सवामनी का प्रसाद चढ़ा कर भक्तों ने समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद 12 बजे दिन मे श्याम प्रभु के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को बबलू शर्मा ने विधिवत शृंगार कर पालकी में आसीन कराया। 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए और बबलू शर्मा, दिनेश अग्रवाल, धीरज सिंघानिया, मंटू भालोटिया, अश्विनी केडिया, शिव अग्रवाल, उमंग टिबड़ेवाल, बजरंगी अग्रवाल, संदीप सिंघानिया, शारदा देवी, चंदा अग्रवाल, एकता अग्रवाल, उमा जालान, प्रेमा सिंघानिया,रामू मित्तल आदि ने लड्डू गोपाल को छप्पन भोग चढ़ाकर खाटू नरेश की जयकारा से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान गोरखपुर की शिप्रा सलोनी व सिसवा कस्बे के प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन ने श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान, हरिराम आदि मौजूद रहे। संवाद