फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees gathered to worship the Chandraghanta and Kushmanda forms of the Mother Goddess.

Maharajganj News: माता के चंद्रघंटा व कूष्मांडा रूप की आराधना के लिए उमड़े भक्त

Fri, 26 Sep 2025 04:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:37 AM IST
सार

महराजगंज के मंदिरों में नवरात्रि की चतुर्थी पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ पुरुषों से अधिक रही। भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की और सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल तैनात रहीं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Devotees gathered to worship the Chandraghanta and Kushmanda forms of the Mother Goddess.
शहर के दुर्गा मंदिर पर पूजा करते श्रद्धालु ।

विस्तार

महराजगंज। शारदीय नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार के मुकाबले अधिक रही। श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को माता के चंद्रघंटा कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देवी से मांगा। सर्वाधिक भीड़ आद्रवन लेहड़ा मंदिर पर पुरुषों से अधिक भीड़ महिला श्रद्धालुओं को देखी गई। मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और लोग विभिन्न तरह का चढ़ावा अर्पित कर आदि शक्ति को प्रसन्न करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नवरात्रि के दिन जिस तरह आगे बढ़ रहा ठीक उसी क्रम में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। जनपद की सर्वाधिक भीड़ लेहड़ा मंदिर पर रही। यहां लोगों ने मुंडन इत्यादि कराते हुए बच्चों पर माता की कृपा दृष्टि बनी रहे इसका आशीर्वाद मांगा। मंदिर महंत परिवार के सदस्य ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि सिर्फ सुबह-शाम व शयन आरती के समय ही मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं।
विज्ञापन

सुबह तीन बजे की आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। महिला श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए महिला कांस्टेबल मंदिर के सभी प्रवेश व निकास मार्ग पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिम्मेदारी संभाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed