फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees gathered at Lehda Durga Temple and worshipped Skandamata.

Maharajganj News: लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु, स्कंदमाता की आराधना की

Tue, 24 Mar 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Lehda Durga Temple and worshipped Skandamata.
नवरात्र के पांचवे दिन लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़। 
देवी गीतों से भक्तिमय हुआ प्रांगढ़, दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

फरेंदा। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। फरेंदा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर पंचम स्कंदमाता की आराधना के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। महिलाओं ने दर्शन कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
फरेंदा क्षेत्र की आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर में पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ देखी गई। दूर के श्रद्धालु देर रात से ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए। सुबह चार बजे से ही मां के कपाट खुलने के बाद भक्त मां के दर्शन कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने माता के स्थान पर नारियल, चुनरी व शृंगार के सामान चढ़ा कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर लोग आरती के साथ देवी पचरा व कीर्तन करा रहे है। फरेंदा कस्बे की दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नौतनवां में मां बनैलिया, सोनाड़ी देवी मंदिर, कुंड़िया देवी मंदिर, बोकड़ा देवी मंदिर के साथ नगर के दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पुलिस प्रशासन के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग में लगी हुई है।

कीर्तन कराने की परंपरा
फरेंदा। क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की मनौती पूरी होने के बाद कीर्तन कराने की परंपरा आज भी जीवंत है। कीर्तन के दौरान महिलाएं अपने आंचल को जमीन पर बिछा देती हैं, जिसे कीर्तन पर नृत्य कर रही नर्तकियां कुचलती हैं। यह सिलसिला कुछ देर तक चलता है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। नवरात्र के पांचवें दिन से यह परंपरा शुरू हो जाती है जो पूर्णिमा तक चलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed