फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees danced to devotional songs throughout the night at the installation of the idol.

Maharajganj News: प्रतिमा स्थापना पर रातभर भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to devotional songs throughout the night at the installation of the idol.
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव खोन्हौली में नवरात्र के अवसर पर सोमवार रात में विशाल मां भगवती जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में किया गया था।
विज्ञापन


आयोजक समिति की ओर से बुलाई गई मां भगवती जागरण गायक बैजू बावरिया और साक्षी गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने निमिया के डाली मैया झूलेलु झलुअवा झूली झूली ना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बाटूंगी, और चुनरिया लहरे माई के जैसे कई प्रसिद्ध भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। इतना ही नहीं पूरे पंडाल में आध्यात्मिक माहौल भी बना रहा। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान जय महाकाल झांकी ग्रुप की ओर से राधा रानी सहित कई तरह की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। इसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए नृत्य करने लगे।आयोजक समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के दौरान ऐसे धार्मिक आयोजनों की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस अवसर पर राजकुमार, शिवसागर पटेल, हरिद्वार, श्रवण, मुकेश, दिलीप, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed