फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   development works

होटल हब के सहारे : पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बना रहा महराजगंज

Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
development works
पीपरदेऊरा वार्ड में रिजॉर्ट में बना स्विमिंग पूल।संवाद
महराजगंज। होटल हब के सहारे... पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान महराजगंज बना रहा है। शहर से सटे गौनरिया बाबू में होटल बन रहा है, तो पिपरदेउरा में रिसॉर्ट नवंबर में बनकर तैयार हो जाएगा। नेपाल जाने वाले पर्यटकों को महराजगंज में भी ठहरने की सुविधा होगी। नए-नए होटल खुलने से आसपास की जमीनों के दाम भी बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में लोगों को ठहरने के लिए यहां बेहतर सुविधा मिलेगी। करोड़ों की लागत से बन रहे होटल रिसॉर्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

महराजगंज से गोरखपुर रोड पर आगे बढ़ने पर बैकुंठपुर से आगे गौनरिया बाबू के पास हाईवे के किनारे ही होटल एवं रिसॉर्ट बन रहा है। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले होटल रिसॉर्ट में आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। रेस्टोरेंट, स्विंगपूल, शॉपिंग के लिए दुकान भी रहेंगी। सिनेमाहाल भी रहेगा। अभी फाउंडेशन का काम चल रहा है। 20 प्रतिशत काम हो चुका है। लगभग दो साल में जिले को एक बेहतरीन रिजॉर्ट होटल मिल जाएगा। महायोजना के कारण काम रुका हुआ है। अवरोध दूर होने के बाद काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मजदूर काम पर लगे थे। मजदूरों ने बताया कि काम तेजी से कराया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि पर्यटन के नक्शे पर महराजगंज आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में बेहतर होटल यहीं मिलेंगे तो कोई बाहर नहीं जाएगा। नेपाल जाने वाले पर्यटक देर होने पर महराजगंज में ही ठहरना पसंद करेंगे। क्योंकि यहां वन क्षेत्र में जंगल सफारी का मजा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरदेउरा में दूसरा रिसॉर्ट बनकर तैयार हो गया है। जो नवंबर में शुरू हो जाएगा। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। तीन करोड़ रुपये की लागत से बने रिसॉर्ट में बेहतर सुविधा है। ठहरने वाले लोगों को रेस्टोरेंट समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगे। वर्ष 2020 से यह बन रहा है। 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए बुनियादी जरूरतों को बेहतर किया जा रहा है। आसपास की जमीनों के रेट बढ़ गए हैं। रिसॉर्ट खुलने के लिए यहां जमीनाें के दाम तीन से चार लाख रुपये डिस्मिल थे। वहीं अब छह से सात लाख रुपये डिस्मिल हो गया। आसपास के क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। घर दुकान आदि का निर्माण कराया जा रहा है। गुजरे वक्त में इस क्षेत्र में दिन ढलने के बाद कोई आना नहीं चाहता था, लेकिन आने वाले वक्त में यह सैर सपाटा के लिए उत्तम बन जाएगा।
-----------------
महुअव ढाला में एक स्क्रीन का सिनेमाहाल शुरू हो चुका है। अभी मॉल तैयार हो रहा है। महायोजना के तहत यहां भी नक्शे की दिक्कत है। होटल के अलावा 2024 में तीन स्क्रीन का सिनेमाहाल और माल बन कर तैयार होगा। जहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लगभग 10 करोड़ रुपये बन कर तैयार होगा।
-राकेश कुमार गुप्ता, एमडी, द महराजगंज रिसॉर्ट
--------------------
पर्यटकों को रहने के लिए बेहतर स्थान होगा। सुविधाएं होंगी तो लोग बाहर नहीं जाएंगे। देर होने पर पर्यटक महराजगंज में ही रुक जाएंगे। 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। नवंबर से रिसॉर्ट शुरू हो जाएगा।
-सुनीता कन्नौजिया, एमडी, होटल एवं रिसॉर्ट
---------------------------
पहले की अपेक्षा महराजगंज में बहुत कुछ बदलाव हो रहा है। हाईवे के किनारे होटल बन रहा है। सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। सड़क से हटकर अंदर जमीनों का रेट 15 से 20 लाख डिस्मिल हो गया है। सड़कें भी बेहतर बन रही हैं। आवागमन बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे।
-परशुराम विश्वकर्मा, गौनरिया बाबू
---------------------
जिले में पर्यटन की सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। होटल कारोबार को गति दी जा रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की मुश्किल दूर हो जाएगी। उनको बेहतर होटल रिसॉर्ट महराजगंज में ही मिलेंगे।
-अभिषेक त्रिपाठी, गौनरिया बाबू
---------------------------

जहां रिसाॅर्ट बन रहा है। पहले जमीन सस्ती थी और अब जमीन का रेट बढ़ गया है। पांच से छह लाख रुपये जगह के हिसाब से रेट मिल रहा है।
-मनोज शर्मा, पिपरादेउरा

-----------------

शहर में विकास तेजी से करने का प्रयास हो रहा है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए धीरे धीरे सुविधाएं बढ़ रही है। आने वाले वक्त में बहुत कुछ बदलाव नजर आएगा।

-प्रदुम्न नरायण, पिपरदेउरा

----------------

बढ़ेगी रफ्तार फोरलेन से आवागमन होगा सुलभ
शहर से लेकर नेपाल बार्डर तक फोरलेन बनेगा। गोरखपुर से महरागंज आने के लिए बेहतर सड़कें बन गई हैं। बौद्ध भिक्षुओं व पर्यटकों को कुशीनगर से महराजगंज आने के लिए बेहतर हाईवे तैयार है। आने वाले दिनों में शहर से होकर फोरलेन से नेपाल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। पर्यटकों को सोनौली नहीं जाना पडेगा। पर्यटक महराजगंज शहर से फोरलेन होकर ठूठीबारी से नेपाल तक पहुंच जाएंगे।
-------------------------
हाईवे किनारे छोटे होटल, ढाबा आदि का बढ़ेगा रोजगार
हाईवे के किनारे खेत में भविष्य की योजना लोग बना रहे हैं। कुछ किराए पर लेकर छोटे होटल ढाबा आदि खोलने की व्यवस्था बना रहे हैं। मदनपुर के रत्नेश ने बताया कि आने वाले दिनों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सड़क चौड़ी होने पर कुछ समस्या होगी, लेकिन भविष्य बेहतर होगा। मिठौरा के सत्यनारायण ने बताया कि फोर लेन बनने से काफी फायदा होगा। अभी से व्यवस्था में लगा हूं। सही लोकेशन देखकर आकर्षक रेस्टोरेंट खोलने का विचार कर रहा हूं। जगह चिह्नित होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करूंगा। अभी तो सड़क बननी शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed