{"_id":"695eba87111214377806c4b4","slug":"develop-cowshed-as-a-model-dm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168633-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन को मॉडल के रूप में विकसित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन को मॉडल के रूप में विकसित करें : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जनपद में गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन और समीक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में गो आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति, गोवंशों की संख्या, चारा, चिकित्सा व्यवस्था, ठंड से बचाव एवं गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने संबंधी कार्रवाई सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि गोसदन को एक मॉडल की रूप में विकसित करें। उन्होंने गोसदन को स्वावलंबी बनाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोशालाओं में निर्धारित संख्या से कम गोवंश मौजूद हैं, वहां के गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाए ताकि उनकी बेहतर देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। चारा भूमि की फेंसिंग की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिया।