फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Detention of power workers adjourned on assurances

विद्युत श्रमिकों का धरना आश्वासन पर स्थगित

Sun, 24 Jun 2018 12:57 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 24 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Detention of power workers adjourned on assurances
विद्युत श्रमिकों का धरना आश्वासन पर स्थगित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विद्युत मजदूर पंचायत की तरफ से पांच सूत्री मांगों को लेकर कई दिन से अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किया जा रहा धरना शनिवार को अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर स्थगित हो गया। अधिशासी अभियंता आंदोलनकारियों की मांगें पूरी कराने के लिए सार्थक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना 25 दिन के लिए स्थगित कर दिया।  
विज्ञापन


 विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया है कि 25 दिन के अंदर बिजली मजदूरों के मांगों पर विचार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जवाहिर कुमार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, छेदी प्रसाद, राधेरमण चौरसिया के समक्ष वार्ता हुई। इस पर बिजली मजदूरों की तरफ से मांगों के प्रति सकारात्मक कदम उठाने के लिए अधिशासी अभियंता को 25 दिन का समय दिया गया है। संगठन के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से हुई वार्ता के आधार पर धरने को 25 दिन के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के अंदर बिजली मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, सुग्रीव सहानी, साहेब अली, अधारे प्रसाद, बेचन, गब्बर, गोरख प्रसाद, कैलाश सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed