फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Details of teachers must be uploaded to the departmental portal by November 15.

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए मांगा गया शिक्षकों का ब्योरा

Fri, 30 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Details of teachers must be uploaded to the departmental portal by November 15.
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए विभाग ने शिक्षकों की ड्यूटी का डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा के दौरान जिले में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर कुल 2300 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार भी ड्यूटी की संख्या इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के सभी 278 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाध्यापकों का विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें। डाटा में शिक्षक का नाम, विषय, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और विद्यालय का विवरण भरना होगा। इसी डाटा के आधार पर बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही साथ इस बार बोर्ड ड्यूटी वाले शिक्षकों का क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र भी जारी करेगा जिससे वही शिक्षक ड्यूटी कर सकें जिनकी ड्यूटी वास्तव में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवाला जा के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट 15 नवंबर तक खुली है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी इसी डाटा से की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दागी या विवादित शिक्षकों का डाटा अपलोड न किया जाए और केवल नियमित शिक्षकों का ही विवरण दिया जाए। समय से डाटा अपलोड होने से केंद्र निर्धारण और ड्यूटी आवंटन में आसानी होगी।


बोले अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र मिला है जिसके आधार पर सभी स्कूलों को 15 नवंबर तक शिक्षकों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed