फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Destitute women will get housing

Maharajganj News: निराश्रित महिलाओं को मिलेगा आवास

Mon, 26 Aug 2024 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Aug 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Destitute women will get housing
महराजगंज। जिले में निराश्रित महिलाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। 1400 पात्रों की सूची बनाकर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निराश्रित महिलाओं को जल्द ही घर दिया जाएगा। शासन से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। खंड विकास अधिकारी के स्तर से ब्लॉक वार ऐसी निराश्रित महिलाओं की तलाश की जा रही है, जिनके पति की कम उम्र में मृत्यु हो गई है और उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। विभाग ने ऐसे लोगों की तलाश के लिए सर्वे कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को आवासीय योजना का लाभ देने के लिए कराए गए सर्वे में 1400 पात्र लोगों की सूची बनाकर शासन को भेजी गई है। इनमें पहली बार शासन के निर्देश पर 40 वर्ष की आयु की विधवा निराश्रित महिलाओं की सूची भी तैयार कराई गई है। इन निराश्रित महिलाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक पीडी रामदरश चौधरी ने बताया कि जिले के निराश्रित महिलाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घर मिलेगा। शासन के निर्देश पर 40 वर्ष की आयु की विधवा निराश्रित महिलाओं की सूची भी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed