फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Despite the notice of the accountant, the powerful man is occupying the land.

Maharajganj News: लेखपाल की नोटिस के बावजूद जमीन पर कब्जा कर रहा दबंग

Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Despite the notice of the accountant, the powerful man is occupying the land.
जमीन पर ग्राम पंचायत की ओर से खेल मैदान एवं सचिवालय भवन के निर्माण की योजना प्रस्तावित
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर चकिया में स्थित ग्राम समाज की बंजर जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि कुछ दबंग प्रशासनिक नोटिस के बावजूद जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा के राजस्व अभिलेख में बंजर जमीन के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर ग्राम पंचायत की ओर से खेल मैदान एवं सचिवालय भवन के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि यह जमीन पूरी तरह ग्राम सभा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही सूर्यभान द्वारा जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


लेखपाल अभिनीत श्रीवास्तव ने 25 जनवरी को संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन नोटिस की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया। आरोप है कि रविवार को बड़ी संख्या में मिस्त्री और मजदूर लगाकर तेजी से निर्माण कार्य कराया गया। मामले की सूचना लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को दी गई लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं होने से कब्जा कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। गांव के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल अभिनीत श्रीवास्तव का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। यदि अवैध रूप से कब्जा किया गया है तो बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed