फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Despite being declared ODF, piles of filth litter the road, and the drains are in a dilapidated state.

Maharajganj News: ओडीएफ घोषित होने के बाद भी सड़क पर गंदगी का ढेर, नालियां भी बदहाल

Thu, 24 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Despite being declared ODF, piles of filth litter the road, and the drains are in a dilapidated state.
विज्ञापन

500 मीटर तक दुर्गंध के बीच गुजरने को मजबूर नगरवासी

सड़क पर जमा खराब नाली का पानी से बढ़ी परेशानी
परतावल। नगर पंचायत में स्वच्छता के दावों के बीच कई स्थानों पर खुले में शौच और जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नगर पंचायत खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित होने के बाद भी अहिल्याबाई नगर वार्ड से स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क किनारे गंदगी का ढेर लगा है। साथ ही नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण की स्थिति भी बेहतर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, अहिल्याबाई नगर से स्वामी विवेकानंद नगर जाने वाले मार्ग की स्थिति ज्यादा खराब है। करीब 500 मीटर के हिस्से में खुले में शौच के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सुबह के समय स्थिति और खराब हो जाती है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध के बीच आवागमन करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तो दुर्गंध से बचने के लिए राहगीरों को सांस रोककर गुजरना पड़ता है। बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शिवनगर वार्ड में भारतीय स्टेट बैंक के सामने से वार्ड में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर भी जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जमा पानी बारिश का नहीं बल्कि नालियों से निकलने वाला गंदा पानी है। निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। मुख्य मार्ग पर खराब नाली का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क किनारे पानी जमा रहने से दुर्गंध भी उठती है। आसपास के दुकानदारों और लोगों के अनुसार समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीक अप
नगर पंचायत को खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद खुले में शौच के कारण अहिल्याबाई नगर से स्वामी विवेकानंद नगर जाने वाले मार्ग पर गंदगी फैली हुई है। इस मार्ग की नियमित सफाई कराने और खुले में शौच पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
-भगवान दत्त पाण्डेय, अहिल्याबाई नगर
जलभराव से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संक्रामक बीमारियों की आशंका जताते हुए नियमित नाली सफाई और जलनिकासी बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर की जानी चाहिए।

-हरिशंकर सिंह, शिवनगर

वर्जन
जलभराव की समस्या के लिए स्थाई व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क चौड़ी होने वाली है, इसलिए नए नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। अहिल्याबाई नगर में फैली गंदगी के सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
- अवनीश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परतावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article