फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Desires burnt in fire, searching for morsel among the ashes

Maharajganj News: आग में जले अरमान, राख के बीच ढूंढ़ रहे निवाला

Sat, 12 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Desires burnt in fire, searching for morsel among the ashes
भिटौली। किसानों ने बड़े अरमानों के साथ गेहूं की फसल बोई थी। सोचे थे कि फसल अच्छी होगी तो जिनका लेनदेन है चुकता कर देंगे, लेकिन आठ अप्रैल को अचानक फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते कई किसानों के 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल के साथ उनके अरमान भी जल गए। अब वह राख के बीच गेहूं की बालियां बीन रहे हैं, ताकि कुछ दिन के लिए रोटी का इंतजाम हो सके। सदर तहसील क्षेत्र के बरियारपुर, लक्ष्मीपुर देउरवा, सोहरौना तिवारी एवं बलुआ में अज्ञात कारणों से आठ अप्रैल को आग लगने से दो दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 50 एकड़ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के सहयोग से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लक्ष्मीपुर देउरवा में जगदीश, जवाहर, संदेश राम दवन, दरश वर्मा, सुरेश वर्मा व पप्पू आदि किसानों की 20 एकड़ से अधिक फसल जल गई। शुक्रवार को दोपहर में लक्ष्मीपुर देउरवा में जगदीश, जवाहर, संदेश, रामदवन, दरश, सुरेश व पप्पु के परिजन झोला, थैला, टोकरी इत्यादि लेकर घर की महिलाओं के साथ खेत में पहुंच गए और अधजली गेहूं की बालियों को एक-एक करके बीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि जली बालियों का क्या करेंगे तो उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि आग बुझने के बाद खेत की तपन कम नहीं हुई थी। बुधवार की रात में आई आंधी-बारिश से धरती की तपन कुछ कम हुई। उन्होंने कहा कि पूरे साल का तो नहीं, लेकिन कुछ दिनों के लिए जरूर रोटी का इंतजाम हो जाएगा। मेहनत-मजदूरी से आगे का भी इंतजाम किया जाएगा।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed