फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Department will connect farmers with natural farming

Maharajganj News: प्राकृतिक खेती से किसानों को जोड़ेगा विभाग

Sat, 27 Jul 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Department will connect farmers with natural farming
महराजगंज। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कृषि के लिए हानिकारक हो रहा है। हाइब्रिड बीजों एवं अधिकाधिक भूजल दोहन से भूमि की उर्वरा शक्ति, उत्पादन, भूजल स्तर और मानव स्वास्थ्य में निरंतर कमी आ रही है।
विज्ञापन

किसान खेती की बढ़ती लागत और बाजार पर पूरी तरह निर्भरता के चलते घाटे के कारण खेती छोड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग एक से 14 अगस्त तक गांव-गांव किसानों को जागरूक कर जैविक खेती की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जैविक अथवा प्राकृतिक खेती से जुड़ने वाले किसानों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती से किसानों की आय दोगुनी होती है। इसमें रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़, नीम खली, बेसन, पानी व विभिन्न पेड़-पौधों की पत्तियों का उपयोग कर बीजामृत, जीवामृत घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क व नीमास्त्र के माध्यम से खेती की जाती है। इसका प्रशिक्षण भी किसानों को दिया जाता है। इस बार केंद्रीय बजट में भी किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए विशेष प्राविधान किए गए हैं।

इसको देखते हुए जिले के किसानों को प्राकृतिक/जैविक खेती से जोड़ने के लिए विभाग 14 दिन का किसान संपर्क अभियान प्रारंभ करेगा, जो भी किसान इसके इच्छुक पंजीकृत होंगे उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करने तथा प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed