फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Department running OTS scheme; only 12 applied in 22 days.

Maharajganj News: विभाग चला रहा ओटीएस योजना, 22 दिन में महज 12 ने किया आवेदन

Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Department running OTS scheme; only 12 applied in 22 days.
22 दिन में सिर्फ 12 ने ही किया है ऑफलाइन आवेदन
विज्ञापन

15 अगस्त से 15 सितंबर तक नगर पालिका टैक्स में दे रही सरचार्ज छूट
महराजगंज। टैक्स वसूली को रफ्तार देने के साथ-साथ शत प्रतिशत गृहकर, जलकर जमा कराने के लिए नगर निकाय में ओटीएस योजना चल रही है। लेकिन सीमित प्रचार-प्रसार के कारण नगर वासियों को नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित इस योजना की जानकारी ही नहीं है। नतीजतन 22 दिन में महज 12 लोगों ने ही ओटीएस के लिए ऑफलाइन आवेदन किया है।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में कुल 25 वार्ड हैं इनकी जनसंख्या 69 लाख है। नगर पालिका कुल 11509 घरों से गृहकर व जलकर की वसूली करती है। मौजूद समय में लगभग 9 हजार घरों का गृहकर व जलकर लगभग 12 लाख रुपये अवशेष है। इसमें 500 लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने नगर पालिका सृजन के बाद से ही टैक्स जमा ही नहीं किया।
विज्ञापन

टैक्स बकाएदारों में सरकारी कार्यालयों की फेहरिस्त भी शामिल है। शासन ने निकायों को अधिक से अधिक टैक्स वसूली निर्देश के साथ ओटीएस का प्रावधान भी कर रखा है। इसके बावजूद अब तक की स्थिति यह है कि सिर्फ 12 लोगों ने ही ओटीएस के लिए ऑफलाइन आवेदन किया है। इनका टैक्स भी अभी विभाग में जमा नहीं हो सका है। ऐसे में ओटीएस की सार्थकता आंकड़े ही प्रमाणित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पता होगी तभी तो करेंगे आवेदन
विभाग के मुताबिक ओटीएस में पंजीकरण लाभ के लिए बकाएदार नगर वासी पंजीकरण कराते हैं तो उन्हें अधिभार व ब्याज माफी का लाभ दिया जाएगा। इसे ऐसे समझें कि वित्तीय सत्र 2025-26 से पहले 100 रुपये का टैक्स बाकी है तो सात रुपये ब्याज व तीन रुपये सरचार्ज की छूट होगी। अर्थात 100 रुपये की जगह सिर्फ 90 रुपये ही जमा करने। 10 रुपये का लाभ सीधे नगर वासियों का होता है। नगर पालिका परिषद की तरफ से इसका पर्याप्त प्रचार नहीं होने से लोगों को इस लाभ के बारे में जानकारी ही नहीं मिल सकी। नगरवासी व कारोबारी पशुपतिनाथ गुप्ता, आत्माराम गुप्ता, सुमित कुमार वर्मा व अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार व वार्डों में कैंपिंग आदि की जरूरत नगर पालिका ने नहीं समझी। जिससे लोगों को यह बताया जा सके कि ओटीएस की समय सीमा में टैक्स जमा करने से लोगों को क्या लाभ हो सकते हैं।
स्पीकअप
मेरा शोरूम व मकान एक ही स्थान पर है। एक वर्ष में लगभग 12 हजार का गृहकर जमा करना था। जुलाई में ही जमा किया है। अगर ओटीएस आने की जानकारी होती तो टैक्स एक माह बाद जमा करता।
-अमित कुमार वर्मा, शास्त्री नगर, महराजगंज।
-------
ओटीएस योजना लोगों के लिए लाभकारी है लेकिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से इस योजना का कोई प्रचार नहीं किया गया। इस वजह से नगरवासियों को इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी ही नहीं है।

-संवारे, राजीव नगर, महराजगंज।
वर्जन
अधिक से अधिक लोगों से बकाया गृहकर व जलकर जमा कराने के लिए शासन ने 15 अगस्त से ओटीएस योजना लागू किया गया है। इसमें जो बकाया टैक्स जमा करेगा उसे ब्याज व अधिभार में छूट का लाभ दिया जा रहा है। सोशल प्लेटफार्म पर व्यापक प्रचार कराया जा रहा है। लोगों को ओटीएस के फायदे बताने के लिए 10 लोगों की टीम भी बनाई गई है। 15 सितंबर तक पंजीकरण कराने वालों को लाभ दिया जाएगा।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed