{"_id":"6a2c6c56ce1098d4f00c467a","slug":"department-officials-responsible-must-set-targets-and-ensure-100-revenue-collection-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179133-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्यों का निर्धारण कर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें विभागों के जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्यों का निर्धारण कर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें विभागों के जिम्मेदार
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में की बैठक
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की राजस्व वसूली संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, बैठक में मंडी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थ, जनपद में गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास, आय-जाति प्रमाण पत्र व राजस्व वादों के निस्तारण आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों के लक्ष्यों का पुनः निर्धारण किया जाना है वे अपने-अपने विभाग से आवश्यक कार्यवाही कर लक्ष्यों का निर्धारण करें, ताकि आगामी बैठक में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की जा सके। राजस्व वसूली को शत–प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद की रैंकिंग बढ़ाने हेतु कार्य करें। उन्होंने नगर विकास की समीक्षा करते हुए सभी ईओ को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में अपरिहार्य कारण के अतिरिक्त समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे जनपद के सभी मंडी समितियों का नियमित जांच करते हुए मंडी सचिव की शिथिलता एवं लापरवाही मिलने पर अपनी जांच आख्या मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी व तहसीलदारगण, जिला आबकारी अधिकारी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।