फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deoria dominates in basketball and Maharajganj in handball

Maharajganj News: बास्केटबॉल में देवरिया और हैंडबाल में महराजगंज का दबदबा

Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deoria dominates in basketball and Maharajganj in handball
पुलिस लाइन में आयोजित अंतर जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता  में दमखम दिखाते पुलिस कर्मी।
महराजगंज। जोन स्तरीय पुलिस खेल महाकुंभ में मंगलवार को पुरुष व महिला हैंडबाल व बास्केटबॉल की स्पर्धा आयोजित हुई। पुरुष बास्केटबॉल में देवरिया तो हैंडबाल में महराजगंज की पुलिस टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

जोन स्तरीय पुलिस महाकुंभ खेल स्पर्धा की मेजबानी लगातार दूसरे वर्ष महराजगंज को मिला है। पुरुष व महिला हैंडबाल व बास्केटबॉल की प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर के साथ महराजगंज की टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा में पहला हैंडबाल मैच महराजगंज व बहराइच के मध्य हुआ, जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज ने 5-2 से कब्जा किया। कुशीनगर व गोरखपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर की टीम 10-8 से विजेता बनी। महिला हैंडबाल में भी महराजगंज व बहराइच का मुकाबला हुआ, जिसमें महराजगंज ने 3-0 से एकतरफा मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष बास्केटबॉल में बहराइच व सिद्धार्थनगर के बीच हुआ, जिसमें बहराइच 18-9 से विजेता बना। महराजगंज व देवरिया के बीच हुए मैच में देवरिया ने 21-6 से खिताब अपने नाम किया। कुशीनगर व बस्ती के बीच हुए मुकाबले में बस्ती की टीम ने 1-0 से जीती। प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में सभी स्पर्धा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed