{"_id":"62a635b4a3d15b092f31d0b0","slug":"dental-machine-damaged-maharajganj-news-gkp44011323","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या---------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या---------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंत चिकित्सक हैं लेकिन मशीन खराब, भटकते हैं मरीज
फरेंदा (महराजगंज)। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में चिकित्सक तो हैं, लेकिन सर्जन के अभाव में मरीज इधर उधर भटकने के लिए मजबूर होते हैं। अस्पताल में दंत चिकित्सक तो हैं, लेकिन डेंटल चेयर खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण दांत के मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में मरीज तो इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों के न रहने से उनको निराश लौटना पड़ता है। सीएचसी 30 बेड का अस्पताल है। यहां पर चार डॉक्टरों की तैनाती है, साथ ही दो आयुष व दो आरबीएसके के चिकित्सक भी हैं। सर्जन के न रहने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है। दंत विभाग में चिकित्सक हैं, लेकिन डेंटल चेयर खराब है। कुर्सी जंक लगकर बेकार हो गई है, जबकि क्षेत्र के करीब 30 ग्राम पंचायत के लोग अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल का शौचालय भी दयनीय हालत है, महिला शौचालय के फाटक टूटे हैं। अस्पताल में तीन फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय की तैनाती की जगह में दो-दो तैनात हैं।
क्षेत्र के संजय सहानी ने बताया कि सफाई की कमी के कारण गंदगी बनी रहती है। अस्पताल में एंटी वायरल दवा नहीं है। क्षेत्र का बड़ा अस्पताल होने के बावजूद भी अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लग सकी है, कस्बे में कहीं भी प्राइवेट मशीन नहीं है, इसके लिए लोगों को 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
-----
स्टाफ नर्स कराती हैं प्रसव
अर्जुन अग्रहरि ने बताया कि अस्पताल में महिला डाक्टर की तैनाती के बावजूद प्रसव की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स के भरोसे है, जबकि अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या भी अधिक है। प्रतिदिन पांच से छह महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। क्रिटिकल केस होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
----------
अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज एना प्राथमिकता रहती है। महिला डॉक्टर छुट्टी पर हैं। फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय की कमी व डॉक्टरों के आवास संबंधी समस्या हैं। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। डेंटल चेयर खराब है जिसको शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।
डॉ.प्रकाशचंद चौधरी, अधीक्षक सीएचसी धानी