फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dental hospitals will now have to put up clear boards outside.

Maharajganj News: दांत के अस्पतालों को अब बाहर लगाना होगा स्पष्ट बोर्ड

Wed, 26 Nov 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dental hospitals will now have to put up clear boards outside.
महराजगंज। जिले में संचालित सभी डेंटल क्लिनिकों और दंत चिकित्सकों पर अब नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि हर डेंटल क्लिनिक अपने केंद्र के बाहर स्पष्ट और बड़ा बोर्ड लगाए, जिस पर क्लिनिक का नाम, दंत चिकित्सक का पूरा विवरण और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी लिखी हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में करीब 33 डेंटल क्लिनिक संचालित हैं। शासन स्तर प्राप्त नए निर्देशों के मुताबिक, डेंटल क्लिनिक के बाहर लगाए जाने वाले बोर्ड पर क्लिनिक का नाम, दंत चिकित्सक का पूरा विवरण, उनकी योग्यता, अनुभव और भारतीय दंत चिकित्सा परिषद या राज्य दंत परिषद से प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं, ओपीडी का समय, इमरजेंसी संपर्क नंबर और प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची भी लिखना अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड इतना बड़ा होना चाहिए कि सड़क से गुजरने वाले लोग इसे आसानी से पढ़ सकें। विजय कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे बाजारों और मोहल्लों में खुलने वाले डेंटल क्लिनिकों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती, जिससे सही चिकित्सक तक पहुंचना मुश्किल होता है। मरीजों का कहना है कि स्पष्ट बोर्ड लगने से सत्यापित क्लिनिक और योग्य डॉक्टर की पहचान करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही नए नियम से फर्जी क्लिनिकों पर भी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। वहीं कार्रवाई में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed