फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dense fog alert, visibility may drop to zero

Maharajganj News: घने कोहरे का अलर्ट, शून्य तक जाएगी दृश्यता

Sat, 13 Dec 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dense fog alert, visibility may drop to zero
जिला अस्पताल परिसर में धूप निकलने के बाद परिसर में बैठे तीमारदार। 
कोहरे से लिपटी रही सुबह, धूप ने रखा तापमान स्थिर
विज्ञापन

घटी पछुआ की रफ्तार से तापमान बढोतरी की उम्मीद
महराजगंज। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी करते हुए तराई के महराजगंज में लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंचने का अनुमान है। इससे सड़क पर वाहनों के संचालन में असुविधा उत्पन्न हो सकती है।
शुक्रवार की सुबह पिछले दिनों की तरह कुहासे में लिपटी रही। हालांकि कि कोहरा सुबह 08:30 बजे तक पूरी तरह छंट गया जिसके बाद खिली धूप ने तापमान को स्थिर रखा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पछुआ का वेग शुक्रवार नियंत्रित रहा और पछुआ शाम तीन बजे के बाद चली जरूर, लेकिन इसकी रफ्तार दो किमी प्रति घंटा से अधिक न बढ़ने से दिन में ठंड का प्रभाव बहुत अधिक नहीं महसूस हुआ और अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हालांकि दिन डूबते ही तापमान तेजी से गिरा और शाम सात बजे के लगभग तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन कोहरे का घनत्व अधिक रहेगा जिसके कारण सुबह आठ से 9 बजे तक दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

----------
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने से पछुआ का वेग अब कम ही रहेगा इससे तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। लेकिन कोहरे की सघनता बढ़ेगी और दृश्यता प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed