{"_id":"5f74cab98ebc3e9b9241fad2","slug":"demonstration-against-hathras-incident-maharajganj-news-gkp3675807162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस की घटना को लेकर प्रदर्शन करते छात्र नेता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
हाथरस की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन
महराजगंज। पूर्वांचल सेना से जुड़े छात्रों ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में हाथरस में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि इस मामले में जल्द आरोपितों पर कार्रवाई की जाए।
पूर्वांचल सेना के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार में अपराध की घटनाएं तेजी से हो रही हैं। इस पर सरकार नियंत्रण नहीं लगा पा रही। उन्होंने कहा कि बीते दिन हाथरस में हुई घटना में पीड़िता 14 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही। उसे इंसाफ नहीं मिला। लोग इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। छात्र नेता अरविंद गौतम ने कहा कि हाथरस में हुई घटना का संगठन विरोध करता है। प्रदेश की सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है।
वहीं दूसरी तरफ बेटियों की सुरक्षा को कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। छात्र नेता त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में इस मामले में सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाए, जिससे बेटियों की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर आदित्य यादव, अजिरुद्दीन, मंदीप पटेल, राहुल आर्या, संदीप, प्रदीप, आशीष, आलेख राज तिवारी, राहुल कन्नौजिया, राम सुमेर पासवान, अभिषेक, सायमा खातून, माया प्रजापति, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी व युवा मोर्चा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त रूप से नगर सक्सेना चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर हाथरस में हुई घटना की निंदा की। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि आज आम जनमानस बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ऐसे में सरकार मामले में त्वरित कार्रवाई करे।
केएम अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य बंद है। गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसे मामले में प्रदेश सरकार को ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। इस मौके पर कृष्ण कसौधन, मुकेश, राहुल, नागमणि, पन्नेलाल, आशिष चौबे, अजय यादव, खुर्शीद, जाहिद, अभिषेक, बृजमोहन, आदित्य आदि मौजूद रहे।