फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstrate burnt effigy of Bhajanli

भंसाली का पुतला जला जताया विरोध

Thu, 23 Nov 2017 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstrate burnt effigy of Bhajanli
भंसाली का पुतला जला जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

शिकारपुर (महराजगंज)। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पद्मावती फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म के जरिए इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, यह उचित नहीं है। फिल्म पर प्रतिबंध लगने तक इसका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर सरकार तत्काल रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल के जिला सह संयोजक अमित पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म को प्रतिबंधित नहीं किया गया तो इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उनका आरोप था कि रानी पद्मावती के बारे में इतिहास में जो बातें कही गई हैं, उस हिसाब से फिल्म में उनका किरदार नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जानबूझ कर कर इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। जानबूझ कर गलत ढंग से इतिहास के प्रस्तुत करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में चंद्र किशोर, प्रियांशु, सत्यम, अरविंद, अंकित ,रूपेश, अरुण, चंदन, शत्रुघन के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed