{"_id":"5b562bde4f1c1b4c748b6b2f","slug":"demanded-wages-under-mgnrega-in-housing-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी की रकम के लिए विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी की रकम के लिए विरोध-प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी की रकम के लिए विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के हरगांव (पिपरहवां) के ग्रामीणों ने सोमवार को आवास निर्माण में मनरेगा के रुपये नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से आवास निर्माण में मिलने वाले मनरेगा के तहत मजदूरी की रकम दिलाने की मांग की।
लालती देवी ने कहा कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 40 भवनों के निर्माण कराए गए हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मिलीभगत के कारण आवास निर्माण के तहत मिलने वाले मनरेगा की मजदूरी की रकम योजना के लाभार्थियों को अब तक नहीं दी गई है। उमेश प्रसाद ने कहा कि गांव में जो भी पीएम आवास बने हैं। उन लोगों के खाते से मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी की रकम निकाल ली गई है। गांव के कुछ अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए आश्वासन भी दिया जा रहा है। इस दौरान विमला, पतासी, आशा, उमेश, पन्ना लाल, खदेरन, तेतरा, संगीता, अंजली, गुड्डी, गीता, खेदन, कैलाश, नारायण, मनीषा, रमाकांत, सुरेश, रामू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।