{"_id":"632a0f45c06b39446f098d4b","slug":"demanded-to-register-a-murder-case-by-protesting-maharajganj-news-gkp451203039","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते जनहित किसान पार्टी के पदाधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
धरना देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की
जनहित किसान पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया गुस्से का इजहार
महराजगंज। जनहित किसान पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर परसाबेनी गांव में हुई हत्या के मामले की जांच एवं हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कराने की मांग की।
जनहित किसान पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया श्यामसुंदर दास ने बताया कि फरेंदा थाने के पराबेनी गांव में 21 मई 2022 को किसान रामानन्द को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घर से बुलाकर घायल कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
इस घटना में एक निजी अस्पताल द्वारा गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा सुमित चौरसिया, जिलाध्यक्ष विन्द्रेश, जिला महामंत्री धर्मराज, देवीप्रकाश शर्मा, सुरेश, बाबू राम आदि मौजूद रहे।