फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to stop floods by cleaning the Chhoti Gandak river

Maharajganj News: छोटी गंडक नदी की सफाई कर बाढ़ रोकने की मांग

Sat, 14 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop floods by cleaning the Chhoti Gandak river
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर से लगे मिश्रौलिया ग्राम सभा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह और प्रभागीय वन अधिकारी निरंजन सुर्वे को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छोटी गंडक नदी के सफाई के संबंध में किसानों ने ज्ञापन देकर अवगत कराया कि हर वर्ष बरसात के दिनों में नेपाल राष्ट्र से पहाड़ों का पानी आने से पूरा सिवान जल मग्न हो जाता है और खेतों में लगी धान गन्ने की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाता है। किसानों को दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में है। इसके लिए बजट की मांग की गई है बजट जल्द ही मिलने की संभावना है। यदि बजट नहीं आवंटित होता है तो अन्य किसी मद से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में किसान डॉ. रतनलाल श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, संजय राय, अशोक पांडेय आदि ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बरसात होने से पहले छोटी गंडक की नदी की सफाई कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed