फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to remove meat and liquor shops near the temple

Maharajganj News: मंदिर के पास से मांस और मदिरा की दुकान हटवाने की मांग

Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove meat and liquor shops near the temple
नौतनवा। श्रीश्याम मित्र मंडल समिति के पदाधिकारियों ने तहसील दिवस पर फरियाद सुन रहे तहसीलदार कर्ण सिंह को पत्र सौंपकर श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर के आसपास से मांस और मदिरा की दुकानों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के सचिव दिनेश खेतान ने बताया कि नगर के गांधी चौक से होकर गुजर रहे नहर रोड पर श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर है। मंदिर के आसपास मांस, मदिरा व अंडा आदि की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। साथ ही दुर्गंध से मंदिर में आरती, भजन-कीर्तन एवं अन्य अनुष्ठान में भी खलल पैदा हो रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं होने से मारवाड़ी समाज नाराज है। पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तहसीलदार कर्ण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed