{"_id":"6a7399e95b547679c007d407","slug":"demand-to-register-fir-against-chairman-eo-and-other-responsible-persons-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182750-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चेयरमैन, ईओ सहित अन्य जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चेयरमैन, ईओ सहित अन्य जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
मीराबाई नगर वार्ड के तालाब में तीन मासूमों को डूबने से हो गई थी मौत
परिजन ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
सिसवा बाजार। मीराबाई नगर वार्ड के तालाब में तीन मासूमों की डूबने से हुई मौत के मामले में बुधवार को मृतकों के परिजन ने कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने घटना में जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए अलग-अलग थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों के परिजनों ने कोठीभार थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
मृतक नितेश के पिता रमेश यादव, रजत के पिता रामलखन रावत व किसन के पिता विरेन्द्र रौनियार का कहना है कि 2 अगस्त को निर्माणाधीन अमृत सरोवर छठ पोखरे में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। उनका आरोप है कि तालाब में गहरे गड्ढे की खुदाई के बावजूद न तो चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया, जिससे तीन मासूम बच्चों की जान चली गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत पहले ही जिलाधिकारी से की जा चुकी थी। शिकायत के आधार पर 20 जुलाई को जांच समिति भी गठित हुई थी लेकिन जांच पूरी होने से पहले न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
परिजन का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। परिजन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज किया जाए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।